उत्तर प्रदेश जनपद फिरोजाबाद, में रविवार को जनपद में सभी शहरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले लगेंगे। इसमें एक छत के नीचे सभी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। अब हर रविवार को फिर से मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगेंगे। कोविड-19 के संक्रमण के चलते ये सेवा बाधित हो गई थी। लेकिन अब कोविड-19 पर काफी हद तक नियंत्रण पाने के बाद प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के आयोजन का निर्णय लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि…
Read More